अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर अब आकार लेने लगा है । रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर अब आकार लेने लगा है। भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है। आप को बता दें कि मंदिर की कु छ तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है।

आप को बता दें कि इन फोटो में राम मंदिर के गर्भगृह के एक हिस्से में चौखट और 20 फीट ऊंची दीवारें आकार लेती दिख रही हैं। ये मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं। हम आप को यहां कुछ फोटो दिखा रहें हैं।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम तय समय से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा। राम मंदिर की छत के करीब 200 बीम की नक्काशी का काम हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवक पुरम और रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है। जो पत्थर तराशे जा चुके हैं, उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जा रहा है। आप को बता दें अयोध्या में सोने के सिंहासन पर विराजेंगे रामलला। मंदिर का काम 3 फेज में होना है। पहले फेज का काम दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा। इसमें गर्भगृह भी शामिल है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के दिन इसी गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे।
sudha jaiswal