लखनऊ । शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस कार्य के लिए लेसा, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन समेत सभी प्रमुख विभाग लगाए गए हैं। जी- 20 और इन्वेस्टर्स समिट को सड़क , चौराहा, ट्रैफिक, लाइट समेत पर्यटन स्थल को करीब 130 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि राजधानी के सभी प्रमुख मार्ग की सड़क सही करने के अलावा रेलिंग डिवाइडर पर सजावट, स्ट्रीट लाइट, चौराहों पर मूर्ति कला का प्रदर्शन, पेंटिंग से शहर को काफी खूबसूरत बना दिया गया है। इन्वेस्टर्स समिट 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। उससे थोड़े बहुत जो काम है, उसको भी सही कराने का आदेश जारी हो गया है। इसके अलावा अब तक कहां सबसे ज्यादा सजावट किया गया है इसके बारे में हम आप को बता रहें हैं। बत करें तो
सबसे ज्यादा काम बंधा रोड पर हुआ है। यहां सड़क सही करने के अलावा पूरी स्ट्रीट लाइट को सही किया गया। सड़क के दोनों किनारे पौधे लगाना। गमले रखने के अलावा खूबसूरत मूर्तियां लगाई गई है। उसके अलावा स्ट्रीट लाइट के साथ पोल के बीच बाकी खूबसूरत झालर लगा दिए गए हैं। साथ – साथ ही अलग – अलग रंग झंडे इस सड़क की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाए हुए है। इसके अलावा पर्यटन स्थल को भी विकसित किया जा रहा है। वहीं वृंदावन योजना का हुआ कायापलट 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना है। इसके लिए यहां पर करोड़ों रुपए के काम कराए गए है। यहां मौजूदा समय एक पूरी सिटी बना दी गई है। उसके अलावा वीआईपी लैंडिंग के लिए हैलीपैंड तक बनाया गया है। यहां लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, नगर निगम सबसे ज्यादा काम करा रहा है। लखनऊ के अलावा काशी, अयोध्या को लुक दिया गया है। रात को इसकी खूबसूरती सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं सबसे अच्छा कार्य भगवान राम की मूर्ति स्थापित की गई है। इसके अलावा पर्यटन को ध्यान में रखते हुए इमाम बाड़ा, रूमी दरवाजा समेत आस- पास के इलाकों में बड़ा काम कराया गया है। बात करें तो अहमामऊ चौराहे पर स्मार्ट पार्क, स्लिप सड़क तैयार जी- 20 सम्मेलन 13 से 15 जनवरी के बीच सेंट्रम होटल में होने वाला है। ऐसे में एलडीए ने यहां 30 लाख खर्च करके अहमामऊ चौराहे पर स्मार्ट पार्क, स्लिप सड़क तैयार की है। इससे सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वालों को जाम नहीं झेलना पड़ेगा। एनएचएआई ने सर्विस लेन और मुख्य सड़क को भी सुधारा है। साथ ही जगह-जगह टूटी डिवाइडर की रेलिंग को ठीक कर रंग-रोगन कराया गया है। रात में हादसे रोकने के लिए सोलर ब्लिंकर, कै ट आई डिवाइस लगाए गए हैं।