लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंगलवार को बंथरा में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सपा प्रमुख लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए कानपुर जा रहे थे। तभी सपा नगर पंचायत बंथरा यूनिट की अगुवाई में सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बंथरा स्थित कृष्णा फैमिली ढाबा के पास सपा प्रमुख अखिलेश यादव का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से औरावां निर्वतमान प्रधान विनोद शुक्ला, बंथरा पूर्व प्रधान विमला बहादुर, चंद्रावल पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, दादूपुर पूर्व प्रधान रामशरण यादव खांडेदेव निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, बंथरा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सिंह चौहान, मनोज सिंह, सपा के पूर्व जिला सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू यादव, विवेक यादव, राम औतार धीमान, अंकित मौर्य, जगमोहन यादव, विनीत यादव, अंकुर द्विवेदी, दीपक यादव, मोहम्मद अनस, रविकांत यादव, सुनील कुरील, अन्नू यादव, गिरधारी, जितेंद्र कश्यप और शुभम यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकतार्ओं ने अखिलेश यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इससे पहले सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा तिराहे पर सपा के पूर्व जिला सचिव मनोज यादव, चंद्रावल पूर्व प्रधान बृजेश यादव और जिलाजीत पाल सहित कई अन्य सपाइयों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। वहीं उन्नाव बॉर्डर स्थित लखनऊ के बनी में सई नदी पुल पर जिला पंचायत सदस्य कैप्टन यादव और विमल यादव सेठ ने अपने तमाम साथियों के साथ सपा प्रमुख का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
sudha jaiswal