सरोजनीनगर के चिल्लावां स्थित हंस मानव जन कल्याण एवं कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया
लखनऊ।सरोजनीनगर में चिल्लावां स्थित हंस मानव जन कल्याण एवं कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय बहु दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (दिव्यांगजन) द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जाति वर्ग का एक दिवसीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम रविवार को सरोजनीनगर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने दिव्यांगता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने कहा कि अगर अभिभावक अपने बच्चों का बचपन से ध्यान दें तो दिव्यांगता को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य दिव्यांग नहीं होता, बल्कि उसकी सोच दिव्यांग होती है।

इसी तरह संयुक्त टीबी अस्पताल के अस्पताल व्यवस्थापक दशरथ भारती ने कहा कि समाज में जो दिव्यांग व्यक्ति हैं, वह चाहे किसी भी जाति या धर्म के हो उनसे नफरत नहीं करनी चाहिए। बल्कि उनके साथ हमें मिल जुल कर रहना चाहिए। वहीं चेन्नई से आए कार्यक्रम समन्वयक डी. स्टालिन ने भी दिव्यांगता पर अपने विचार रखे। साथ ही मंजीत कुमार, अशोक कुमार व पंकज कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचारों से अवगत करा कर दिव्यांगों के लिए लोगों को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में हंस मानव जन कल्याण एवं कंप्यूटर शिक्षा संस्थान के तमाम प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में संस्था के प्रबंधक रवि प्रसाद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
भाजपा धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता हथियाना चाहती है: अखिलेश यादव