वेदी पूजन के साथ निकाली गई कलश यात्रालखनऊ।
सरोजनीनगर के अमौसी स्टेशन रोड स्थित न्यू हनुमान पुरी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम की शनिवार से शुरुआत हो गई। शनिवार को पहले दिन वेदी पूजन के साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले कई पुरोहितों द्वारा वेदी पूजन कराया गया। इसके बाद 21 कलश की पूजा अर्चना कर अमौसी गांव और गंगानगर व हनुमान पुरी गली नंबर 8 होते हुए स्थापना स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल लोगों के बीच बालाजी महाराज और जय श्री राम के जयकारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा। कलश यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वेदी पूजन, जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास और अन्नाधिवास होगा। जबकि सोमवार को नगराधिवास एवं प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूर्णाहुति, महाआरती और भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मंदिर में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत पंडित आचार्य लोकेश शास्त्री, आचार्य संजय शास्त्री, पंडित वेणी प्रकाश शास्त्री, पंडित रजत मिश्रा शास्त्री और पंडित राधे शास्त्री द्वारा बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार, भैरव और शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की जाएगी। आज आयोजित कार्यक्रम में सुरेश कुमार सिंह के अलावा तीर्थराज त्रिपाठी, पत्रकार आनंद सिंह चौहान, राम राज रावत, रूद्र प्रताप सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिंह चौहान, अमन सिंह चौहान, सुजीत यादव, सर्वेश, शुभम, सरविंद, परविंद, मोनू सिंह, अभय सिंह चौहान, यशवीर सिंह आर्यन सिंह व शैलेंद्र सिंह के अलावा तमाम महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
sudha jaiswal

