Varanasi: वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबिया मंडी इलाके में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और उसके बाद हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार शाम की है, जब एक नाबालिग लड़की घर लौट रही थी और बिलाल अहमद नाम के युवक ने उससे छेड़छाड़ की। जब लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें राहुल प्रजापति नामक युवक घायल हो गया।
पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी बिलाल अहमद और उसे बचाने की कोशिश करने वाले रिजवान अहमद सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बिलाल अहमद ने पूछताछ में बताया कि उसने गलती से लड़की को छू लिया था। जब स्थानीय लोग उसे पकड़कर पुलिस के पास ले जा रहे थे, तो उसके दोस्त रिजवान अहमद ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद, दोनों पक्षों में विवाद हो गया और हमला हुआ।
Varanasi: इनकी हुई गिरफ़्तारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिलाल अहमद, रिजवान अहमद, मो. सलीम, मो. हनीफ, मो. शरीफ, आसिम, जुनैद अहमद, मो. अहमद, गुलजार अहमद, वकील अहमद, ऐजाज अहमद, जबीउल्लाह, निशार अहमद और मुमताज अहमद शामिल हैं।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्रा, चौकी प्रभारी अंबिया मंडी पीयूष कुमार, चौकी प्रभारी सप्तसागर शिव स्वरुप पाण्डेय, चौकी प्रभारी गायघाट प्रशान्त कुमार गुप्ता, एसआई अंकित कुमार सिंह, एसआई राम स्वरुप सिंह, महिला एसआई डाली साहू, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल शिवम भारती, कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे।