भारत में बढ़ते कोरोना के मामले अब डराने लगे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 265 नए केस मिले हैं. वहीँ 3 मरीजों की मौत भी हुई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों को संख्या 2,706 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 1,209 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं. देश में पॉजिटिविटी रेट 0.17% और रिकवरी रेट 98.8% के आसपास है.
देश में अभी तक कोरोना के 220 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 64 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई. शनिवार को देश में 226 नए केस मिले थे. वहीँ इससे पहले शुक्रवार को 243 नए केस दर्ज किए गये थे.

