लखनऊ। सरोज जन कल्याण सेवा संस्थान इन्दिरा नगर, लखनऊ द्वारा 50 ओपेन कटेगरी हस्तशिल्प को हैंड एम्ब्रॉयडरी क्राफ्ट टूलकिट वितरण कार्यक्रम-2022-2023 का आयोजन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान आईएमए बिल्डिंग जनपद-इटावा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार गुप्ता अपर निर्देशक (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा शुभारम्भ किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुख्य व अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्रवार के इस कार्यक्रम के आयोजन के बारे में अवगत कराते हुए हस्तशिल्पियों को बताया कि यह कार्यक्रम उनके कार्य व प्रोडक्शन, मार्केटिग प्रणाली को बढ़ाने हेतु आयोजित किया गया हैं जिसमें 50 हस्तशिल्पियों को हैंड एम्ब्रॉयडरी क्राफ्ट टूलकिट सेट वितरण किया गया। संस्था द्वारा समय-समय पर वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यक्राम आयोजित किया जाता रहेगा और हस्तशिल्पियों को वस्त्र मंत्रालय की अन्य लाभ की योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाता रहेगा और वस्त्र मंत्रालय की योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाता रहेगा। संस्था की डिजाइनर ने कार्यक्राम में हस्तशिल्पियों को अपने हैडीक्राफ्ट प्रोडक्शान आइटम की नई-नइ डिजाइन जो मार्केट में फैसन को बढ़ावा देती हैं संस्था द्वारा समय-समय पर वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित कि जाती रहेगी और हस्तशिल्पियों को वस्त्र मंत्रालय की अन्य लाभ की योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाता रहेगा और वस्त्र मंत्रालय की योजनाओं में लाभ उन्हें दिलाया जाता रहेगा।
sudha jaiswal