UP Government: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अराजकता और दंगों के दौर को झेला है, लेकिन पिछले आठ सालों में राज्य ने व्यापक बदलाव देखे हैं।
UP Government: कानून-व्यवस्था में सुधार का दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित रहते थे। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। कुंभ मेले के दौरान 45 दिनों तक एक भी छेड़छाड़, लूट या अपहरण की घटना नहीं हुई। सरकार ने पुलिस बल को मजबूत किया है, जिससे अपराधों में भारी गिरावट आई है।
यूपी की अर्थव्यवस्था को नई दिशा
- कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार
- सरकार ने 32 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को बाढ़ से बचाने का काम किया है।
- गोवंश की सुरक्षा के लिए 7700 से अधिक गो-आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जहां 12.5 लाख से अधिक गोवंश को रखा गया है।
- 1.5 लाख पशुपालकों को 1.63 लाख गोवंश दिए गए, जिसके लिए सरकार हर महीने प्रति पशुपालक 1500 रुपये दे रही है।
- चीनी उद्योग को पुनर्जीवित किया
- 2017 से पहले चीनी मिलें बंद हो रही थीं और किसानों का करोड़ों रुपये बकाया था।
- सरकार ने 3 नई चीनी मिलों की स्थापना की, 6 बंद पड़ी मिलों को फिर से शुरू किया और 38 मिलों का विस्तार किया।
- वर्तमान में 122 चीनी मिलें कार्यरत हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन में सुधार
- यूपी अब एक्सप्रेस-वे और मेट्रो हब बना
- पहले यूपी की पहचान गड्ढों वाली सड़कों से होती थी, लेकिन अब यह सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला राज्य बन गया है।
- लखनऊ में अधूरी मेट्रो परियोजना को पूरा किया गया और प्रदेश में मेट्रो सेवाओं का विस्तार किया गया।
- देश की पहली रैपिड रेल भी यूपी में चलाई जा रही है।
- निवेश के लिए आकर्षण केंद्र बना यूपी
- 2017 तक यूपी को विकास में बाधा समझा जाता था, लेकिन अब यह निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बन गया है।
- निवेश सुरक्षित है और आने वाले वर्षों में यूपी उद्योग जगत के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन होगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में क्रांति
- मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा निवेश
- 2017 तक यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
- इनमें 44 सरकारी और 36 निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
- पहले नर्सिंग कॉलेजों में ताले लटके रहते थे, लेकिन अब नए कॉलेज खुल रहे हैं।
- राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार
- यूपी आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही यह शीर्ष पर पहुंच सकता है।
- यह एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है, जिसमें लगातार निवेश आ रहा है।
- कृषि और जीडीपी में उछाल
- 2016-17 में यूपी की कृषि विकास दर 5% थी, जो अब बढ़कर 13.5% हो गई है।
- इस वृद्धि के चलते राज्य की जीडीपी में 28% की बढ़ोतरी हुई है।
रोजगार और पुलिस बल को मजबूती
- भर्ती प्रक्रिया में तेजी
- 2017 से पहले दो लाख पुलिस पद खाली थे।
- योगी सरकार ने 1.56 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की और अब 60 हजार से अधिक पदों को भरा जा रहा है।
- सभी जिलों में पुलिस लाइनों का निर्माण हो रहा है और 60,244 नए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग की जा रही है।