नगरीय निकाय निदेशालय में डॉग मैटर्स पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजितश्वान के रखरखाव का बेहतर प्रबंधन कैसे हो इस पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा
लखनऊ में देश का पहला एनीमल बर्थ कन्ट्रोल प्रशिक्षण केन्द्र शीघ्र बनेगा : अमृत अभिजात
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि प्रदेश सरकार गुड गवर्नेंस की ओर बढ़ रही है और श्वानों की बढ़ती हुई संख्या एवं इससे उत्पन्न समस्या का बहुत ही सहानुभूति पूर्ण तरीके से समाधान निकाला जायेगा। इसके लिए उत्पन्न परिस्थितियों का अधिक से अधिक अध्ययन किया जायेगा। श्वान के रखरखाव का बेहतर प्रबंधन कैसे हो इस पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। साथ ही लखनऊ में देश का पहला एनीमल बर्थ कन्ट्रोल प्रशिक्षण केन्द्र शीघ्र बनाया जायेगा।

प्रदेश के समस्त नगर निगमों में श्वानों को बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (एबीसी) सेन्टर बनाये जायेंगे। लोगों को जागरूक करने साथ प्रशिक्षित भी किया जायेगा। साथ ही एबीसी नियम-2023 के तहत केन्द्र, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर समिति बनाने के प्रस्ताव पर प्रत्येक जनपद में समिति बनाई जायेगी।
प्रमुख सचिव नगर विकास गुरुवार को नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में डॉग मैटर्स पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी हॉल में कई जगहों से स्वानों के मानव पर अक्रमण करने की खबरें आई हैं। यहां तक कि अब तो श्वान समूह में आकर इंसानों पर हमला करने लगे है, फिर भी यह तो मानना ही होगा कि इस पृथ्वी में इंसान के अलावा स्वान अकेला ऐसा प्राणी है, जो पूरी वफादारी निभाता है। और सदियों से मनुष्य के साथ रहता आया है। हमारी संस्कृति पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करती है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में इनके महानता के वर्णन हैं। हमारे आराध्य देवी-देवताओं के साथ भी किसी न किसी रूप में जुडे हुए हैं।
नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि एक से दो वर्षों के भीतर श्वानों का पूरी तरह से बन्ध्यीकरण पूरा कर लिया जायेगा। अभी लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत 55 हजार श्वानों का बन्ध्यीकरण किया गया है।
sudha jaiswal