बच्चे की अच्छी सेहत की उम्मींद हर माता-पिता करते हैं। बचपन में माता-पिता वे सारी चीजें करते हैं, जिससे बच्चेब की सेहत को बेहतर बनाया जा सके। लेकिन जैसे-जैसे बच्चेम बड़े होते हैं, वे अपनी मर्जी के मुताबिक चलते हैं। कई बार वे गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं। उदाहरण के लिए- ज्याादा मीठा खाने की आदत या पूरे दिन टीवी देखने की आदत आदि। ऐसी आदतें, बच्चों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। बुरी आदतों के चलते बच्चेर कम उम्र में ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, थायराइड, मोटापा, कमजोर दृष्िीटी आदि समस्यायओं की चपेट में आ जाते हैं। इन बीमारियों से बचने का एक ही उपाय है- रूटीन में अच्छीी आदतों को शामिल करना।
पर्याप्त नींद है जरूरी
बच्चों के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए उन्हें सही समय पर सोने और जागने की आदत जरूर डालें। ऐसा करने से वे दिनभर फ्रेश रहेंगे और इससे उनका विकास भी तेजी से होगा। उनकी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी।
सुबह जल्दी उठना और आभार प्रकट करना
विज्ञान भी मानता है कि सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास मॉर्निंग रूटीन फॉलो करने का काफी समय होता है, और यह बहुत जरूरी होता है। सुबह उठने के बाद ईश्वर के प्रति आभार जरूर प्रकट करें, उन्हें हर चीज का श्रेय दें। इससे आपके इमोशनल हेल्थ में सुधार होगा।
योग, ध्यान और प्राणायाम सिखाएं
अपने बच्चों को योग, ध्यान और प्राणायाम करना भी सिखाए। योग से बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। ध्यान उनको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा, और प्राणायाम से पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। इन क्रियाओं को नियमित रूप से करने पर बच्चे हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे।
सुबह उठते ही फ्रेश होने की आदत
बच्चों की हेल्दी हैबिट्स में आपको सुबह उठते ही फ्रेश होने की आदत के बारे में जरूर बताना चाहिए। इस आदत को अपना लेने के बाद बच्चे एक्टिव रहते हैं। आपको सुबह उठते ही बच्चों को टॉयलेट जाने, ब्रश करने और नहाने की आदत फॉलो करवानी चाहिए।
अधिक मीठी चीजों से रखें दूर
अधिक मीठी चीजों के सेवन से इम्यूनिटी बिगड़ती है और दांत भी खराब होते हैं। इसलिए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स, केक, चॉकलेट आदि का चस्का ना लगाएं। यह बाद में डायबिटीज या अन्य बीमारी की वजह बन सकता है। यही नहीं, शरीर में कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन भी कम हो जाता है।
हेल्दी खाना
बच्चों को कम उम्र से ही हेल्दी खाना खाने को लेकर प्रोत्साहित करना शुरू कर देना चाहिए। स्वस्थ भोजन करना आसान है और बच्चों के लिए यह मजेदार भी हो सकता है। उदाहरण के लिए, उन्हें अपने साथ किराने की दुकान पर ले जाएं और उन्हें फल या सब्जियां चुनने दें या फूड लेबल पढ़ने दें। सप्ताह के लिए भोजन तैयार करने में उनकी मदद लें, और उन्हें दिखाएं कि प्यास बुझाने के लिए पानी, जूस या कोल्ड ड्रिंक से बेहतर है।
Anupama Dubey