जरा हटके जरा बचके फिल्म के प्रमोशन में लगे विक्की कौशल ने अब कटरीना कैफ से अपनी शादी की तुलना पराठे की शादी पैनकेक से की है। जरा हटके जरा बचके को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है।
फिल्म का प्रमोशन करने निकले विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के साथ अपनी शादी पर चर्चा की है। वह कहते हैं, “हमारी शादी पराठा की शादी पैनकेक से हुई है। वह दोनों समान है। उनको पैनकेक पसंद है। मुझे पराठा पसंद है। कटरीना कैफ भी पराठा खाती हैं। उन्हें मेरी मां के हाथ के पराठे काफी पसंद है।”
सास के हाथ के पराठे हैं पसंद
कैटरीना के बारे में बात करते हुए विक्की से हाल ही में पूछा गया कि क्या उनकी वाइफ कैटरीना हेल्थ के प्रति कॉन्शियस होने की वजह से पराठा खाना पसंद करती हैं। इस पर विक्की ने खुलासा किया कि कटरीना को सास (उनकी मां) का बनाया हुआ पराठा खाना बहुत पसंद है। उन्होंने ‘न्यूज तक’ से कहा, ‘हमारी शादी पराठे वेड्स पैनकेक्स है। वे एक जैसे ही हैं। उन्हें पैनकेक्स पसंद हैं, मुझे पराठे बहुत पसंद हैं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘यहां तक कि वह पराठे भी खाती हैं। उन्हें मॉम के हाथ के पराठे बहुत पसंद हैं।’
विक्की कौशल ने लव मैरिज या अरेंज मैरिज पर क्या कहा?
विक्की कौशल से जब पूछा गया कि क्या वह किसी को लव मैरिज या अरेंज मैरिज करने की सलाह देंगे, क्योंकि उनकी शादी को 2 वर्ष हो गए हैं। इस पर उन्होंने कहा, “प्यार बहुत आवश्यक है। शादी लव या अरेंज हो सकती है। अब समझदारी और कंपैशन बहुत आवश्यक है। यह बहुत आवश्यक है कि आप दूसरे व्यक्ति को समझे। एक कपल के तौर पर आपको एक समझदारी वाला रास्ता लेना होता है। जरूरी नहीं कि वह मुझसे पूरी तरह से सहमत हो या मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं अगर इस प्रकार की अंडरस्टैंडिंग होती है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। शादी लव है या अरेंज। इससे परिवार को खुशी मिलती है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ 2 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इसमें सारा अली खान भी लीड रोल में हैं। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, कटरीना की बात करें तो वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी।
Anupama Dubey