- नगर निगम (Nagar Nigam) मिनी सदन की पहली बैठक का हुआ आयोजन
- कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों का हुआ र्निविरोध चुनाव
- सदन की अध्यक्षता वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने किया
- महापौर अशोक तिवारी ने किया सदन के सभी नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत
वाराणसी। मौदागिन टाउन हॉल स्थित विजयनगरम हॉल में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम (Nagar Nigam) मिनी सदन की पहली बैठक आयोजित हुई । जिसमें कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव (Nagar Nigam) संपन्न कराया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से नौ, समाजवादी पार्टी से दो और कांग्रेस से एक सदस्य चुने गए।
Nagar Nigam Mini Sadan : नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महापौर अशोक तिवारी ने सदन के सभी नव निर्वाचित (Nagar Nigam) सदस्यों का स्वागत किया। जिसके बाद महापौर ने कहा कि काशी को नए मॉडल के रूप में विकसित करना है, इसके लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है।
May You read : दो दिवसीय दौरे के लिए साीएम पहुंचे वाराणसी, निर्माणधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जिसके बाद कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों का नाम लिया गया। जिसमें भाजपा की ओर से गरिमा सिंह, सुरेश कुमार चौरसिया, राजेश यादव, सिंधुलाल सोनकर, सुरेश पटेल (गुड्डू), मदन मोहन दूबे, कुसुम पटेल, अक्षयवर सिंह और श्याम आसरे मौर्य के नाम शामिल रहे। वहीं सपा से हारुन अंसारी और प्रमोद राय के साथ कांग्रेस के प्रिंस राय खगोलन को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का सदस्य चुन लिया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों (Nagar Nigam) का नाम पारित होने के बाद सभी को मंच पर बुलाकर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अंत में महापौर ने राष्ट्रगान के साथ सदन की बैठक संपन्न होने की घोषणा की। बता दें कि सदन के पूर्व उपसभापति रहे नरसिंह दास को गुरुवार को ही भाजपा दल के उपनेता के तौर पर चुन लिया गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद अब नए उपसभापति का चुनाव किया जाएगा।