हर जगह सिर्फ पानी ही पानी, जलभराव से लोग रहे परेशान
लखनऊ। बारिश से पूरा लखनऊ पूरी तरह भीग चूका है। हर जगह सिर्फ पानी ही पानी। वैसे तो इधर कई दिनों से सुबह तड़के ही बारिश शुरू हो
जाती है, पर कल रात से ही कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई और बुधवार सुबह तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद दिन भर रिमझिम बरसात लगी रही। जलभराव से भी लोग रहे परेशान। मुख्यमंत्री चौराहे से हजरतगंज को जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। यहां जल भराव न हो इसके लिए नगर विकास मंत्री ने पिछले बार दौरा कर अधिकारियां को आदेश भी जारी किया था। यहां जल भराव न हो इसके लिए नगर विकास मंत्री ने पिछले बार दौरा कर अधिकारियां को आदेश भी जारी किया था।
आप को बता दें कि इस बरसात और जलभराव ने नगर निगम के सभी दावों को फेल कर दिया । नाला और नालियों की सफाई के लिए नगर निगम ने इस साल करीब 5 करोड़ रुपए का बजट दिया था। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर विकास मंत्री एके शर्मा कई बार आदेश जारी कर चुके थे कि शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। लेकिन उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।

बारिश ने लखनऊ नगर निगम की सफाई की पोल खोल दी आप को बता दें कि मुख्यमंत्री आवास से 500 मीटर दूर सिविल अस्पताल के सामने पानी भर गया। यह वहीं जगह है जहां पिछले 10 साल से जल भराव की समस्या बनी हुई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इसको लेकर पिछली बार दौरा भी किया था और आदेश जारी किया था कि यहां पानी न भरे इसको लेकर पाइप लाइन से लेकर सीवर का काम ठीक से किया जाए। लेकिन उसके बाद भी बुधवार को यहां जलभराव रहा। वहीं शहर का सबसे घना इलाका आलमबाग पानी-पानी हो गया। वहां के सब्जी मंडी में भी पानी भर गया। यहां सब्जी लगाने वाले रामेश ने बताया कि हर बार यह समस्या रहती है।
उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से हजारों रुपए का माल बर्बाद होता है। वहीं के गीतापल्ली वार्ड के कई इलाकों में जलभराव। इसकी वजह से लोगों का घर से निकला दूभर हो गया। इलाके के पूर्व पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से यहां के करीब 10 हजार लोग जल भराव की समस्या झेलने को विवश हैं।
sudha jaiswal
गोरखपुर लखनऊ के बीच 120 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, ट्रायल सफल