वंचित वर्ग की दशा एवं दिशा से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुआ विमर्श
समाज कल्याण विभाग उ. प्र. एवं मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
लखनऊ। वंचित वर्ग की दशा एवं दिशा से संबंधित विभिन्न विषयों पर समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भागीदारी साहित्य उत्सव रविवार को भागीदारी भवन, गोमती नगर, लखनऊ में असीम अरुण, राज्य मंत्री स्व. प्र. समाज कल्याण एवं गण्यमान्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में असीम अरुण, द्वारा समाज के वंचित वर्गों को परिभाषित करते हुए विभाग के प्रयासों एवं सामाजिक न्याय हेतु बृहद स्तर पर किए जा रहे नवीन पहलों के संबंध पर चर्चा की गई। उन्होंने अफरमेटिव एक्शन, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस, ट्रांसजेण्डर्स कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण इत्यादि विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए भविष्य में सामाजिक न्याय की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

ट्रांसजेंडर विषय पर सामाजिक मान्यता और समानता पर समुदाय के सम्मानित व्यक्तित्व एवं समाज सुधारकों शिवेन गुरेजा, गजानन सिंह, सुमन मोहाकुड, कीर्ति कुमार, डॉक्टर संजना सिमन और नीलोफर द्वारा ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य देविका देवेंद्र एस. मंगलामुखी जी ने संवाद किया और ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण और अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला गया।

हमारा समाज हमारी भागीदारी विषय पर असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री, प्रोफेसर टी. वी. कट्टीमनी, गुरु प्रकाश पासवान ने युवा वंचित वर्ग के भविष्य पर प्रकाश डाला गया जिसमें रोटी- बेटी के साथ आज पूंजी के संबंधों का उदाहरण देकर बताया कि आज संवाद से समाधान का दौर है जहां सबका साथ सबका विकास हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान ही डॉक्टर नीना गुप्ता, डॉक्टर राज गौरव और डॉक्टर विशाखा सेन द्वारा लिखी पुस्तक मिथ, माइथोलॉजी एंड माइथोलॉजिकल नैरेटिव्स का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर जी के योगदान और व्यक्तित्व पर विमर्श के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लखनऊ में 5 अगस्त को होगा डॉ.दरबारी लाल अस्थाना का 118वां जन्मोत्सव समारोह