वाराणसी। चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3 Success) विक्रम की लैंडिंग को लेकर पूरी दुनिया को इंतज़ार है। दुनिया की निगाहें बस चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है। इसी बीच धर्म व आध्यात्म की नगरी काशी में इसके सफल लैंडिंग के लिए काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में अन्तरिक्ष भैरव का अनुष्ठान किया गया है।

धार्मिक परम्पराओं के अनुसार, काल भैरव सभी बाधाओं को दूर करने वाले हैं। इसीलिए लोगों ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Success) की सफल लैंडिंग के लिए भैरव दंड लगाकर सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हाथों में चंद्रयान-3 की तस्वीर और भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाबा काल-भैरव मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन व अनुष्ठान किया।

Chandrayaan-3 Success: भैरव दंड लगाकर उतारी गई नजर
भैरवनाथ स्थित काल भैरव मंदिर में 8 पुजारियों ने विधि – विधान से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Success) की सफल लैंडिंग के लिए अंतरिक्ष भैरव का पूजन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रयान -3 की तस्वीर को भैरव दंड लगाकर उसकी नजर उतारी गई। इसके साथ ही चंद्रयान -3 की तस्वीर पर बाबा काल भैरव की दंड माला और भस्म लगाकर सफल लैंडिंग की कामना की गई। वहीं वाराणसी के निजी और कई सरकारी स्कूलों में चंद्रयान -3 के लिए प्रार्थना किया गया। छात्र -छात्राओं ने स्कूल में होने वाले प्रार्थना सभा के दौरान चंद्रायन -3 की सफलता के लिए प्रार्थना किया।
