Monika Pal : बीते 21 फरवरी को ट्रेन के बोगी में बोरे में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। किशोरी की पहचान कपसेठी निवासी मोनिका पाल [Monika Pal] के रूप में की गई थी। शव मिलने से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इसी बीच बुधवार को वाराणसी के कचहरी मुख्यालय मार्ग पर आक्रोशित परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शन के चलते पूरा वाराणसी मुख्यालय के प्रमुख मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया। मोनिका पाल [Monika Pal] की हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर परिजन ये धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति यह बन गई कि प्रदर्शन के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों के इस प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर कचहरी चौकी इंचार्ज फ़ोर्स के साथ मौजूद नजर आए। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों कों लगातार मनाने व समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये है Monika Pal से जुड़ा उर मामला
बता दें कि 19 तारीख को दिन में 11 बजे मोनिका [Monika Pal] घर से किताब लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक घर वापस ना आने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 20 तारीख को थाने में तहरीर दी और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय एक-दो दिन और ढूंढने की सलाह दी।
इसके बाद 21 फरवरी को सूचना मिली कि ट्रेन में एक किशोरी का शव मिला है। परिजनों को शव के शिनाख्त के लिए बुलाया गया ट्रेन की बोगी में बोरे में किशोरी का शव मिलने से परिजन काफी दुखी और उनमें पुलिस द्वारा कार्यवाही ना किए जाने पर आक्रोश भी है इस घटना पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।