Amethi Loksabha Seat: देश में चल रहे 47 दिनों के महा पर महापर्व में एक के बाद एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। यह ट्विस्ट राजनेताओं की सीट फाइनल होने को लेकर सामने आ रही है। दरअसल, अब तक राहुल गांधी की सीट को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी की अमेठी लोकसभा सीट [Amethi Loksabha Seat] से चुनाव लड़ सकते हैं और 1 मई को अपना नामांकन भी कर सकते हैं।
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कयास यही लगाया जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी लोकसभा सीट [Amethi Loksabha Seat] से टिकट दिया है।
Amethi Loksabha Seat: 27 अप्रैल को राहुल गांधी जाएंगे अमेठी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 27 अप्रैल को राहुल गांधी अमेठी [Amethi Loksabha Seat] दौरे पर जा सकते हैं। यानि कि वायनायड में मतदान के बाद राहुल गांधी अमेठी जा सकते हैं। आपको बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को केरल की हाई प्रोफाइल सीट वायनाड में मतदान होगा।
यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने सीपीआई की नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन की महासचिव और पार्टी के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा से उनका मुकाबला है। 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से चार लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

