• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 125 करोड़ के कथित घोटाले की आहट!…जांच की तैयारी तेज

by Kajal Seth
June 13, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 (NH-31) के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं, दोष दायित्व अवधि (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) में हुए कथित अवैध भुगतानों, टोल राजस्व में संभावित हेराफेरी, सड़क सुरक्षा में लापरवाही तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भूमि पर अवैध कब्जों के आरोपों ने नया मोड़ ले लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए NHAI के सतर्कता विभाग ने शिकायतकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह, निवासी राजवारी (वाराणसी), से शिकायत की पुष्टि, वैध पहचान पत्र तथा उपलब्ध साक्ष्य मांगे हैं।

सतर्कता विभाग का पत्र बना चर्चा का विषय

महाप्रबंधक (सतर्कता) संजय वर्मा द्वारा 26 मई 2026 को जारी पत्र में बताया गया कि विभाग को 4 अप्रैल 2026 को NH-31 के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। चूंकि NHAI की नीति के अनुसार अनाम अथवा छद्म नाम से प्राप्त शिकायतों पर विचार नहीं किया जाता है, इसलिए शिकायतकर्ता (Varanasi) से यह पुष्टि करने को कहा गया कि शिकायत वास्तव में उन्हीं द्वारा की गई है। साथ ही सरकार द्वारा जारी वैध पहचान पत्र की प्रति और उपलब्ध दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

संजय कुमार सिंह ने अपने जवाब में कहा है कि वह पूर्व में भी अपना आधार कार्ड उपलब्ध करा चुके हैं, लेकिन शिकायतों पर अब तक की गई कार्रवाई अथवा जांच की स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया गया। उन्होंने पुनः अपना पहचान पत्र (Varanasi) भेजते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

125 करोड़ रुपये के कथित अवैध भुगतान का आरोप

शिकायत (Varanasi) में आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने और परियोजना हस्तांतरित किए जाने के बाद भी सड़क के कई हिस्सों में टूट-फूट, घिसाव और दरारें दिखाई दीं। सामान्यतः ऐसी स्थिति में मरम्मत कार्य का खर्च निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा वहन किया जाना चाहिए था, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोष दायित्व अवधि के दौरान वाराणसी से गाजीपुर खंड में प्रतिवर्ष लगभग 25 करोड़ रुपये तक के भुगतान किए गए। पांच वर्षों में यह राशि लगभग 125 करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। उन्होंने इन भुगतानों की वैधता और अनुबंधीय प्रावधानों की जांच कराने की मांग की है।

Varanasi: टोल प्लाजा पर राजस्व हानि की आशंका

शिकायत में कैथी और राजवारी (Varanasi) के बीच स्थित टोल प्लाजा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि रात्रि के समय बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक टोल प्लाजा के दोनों ओर खड़े कर दिए जाते हैं तथा टोल वसूली में अनियमितताओं के कारण सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जाता है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यदि आरोप सत्य पाए गए तो सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये की राजस्व हानि हो सकती है।

सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल

शिकायत में यह भी कहा गया है कि टोल प्लाजा एवं उसके आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग (Varanasi) पर ओवरलोड वाहनों के खड़े रहने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसी परिस्थितियों के कारण क्षेत्र में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अनेक लोगों की मौत हुई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शिकायतकर्ता ने इसे जनसुरक्षा और मानव जीवन से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

NHAI की भूमि पर अवैध कब्जों की भी मांग

संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूमि पर कथित अवैध कब्जों और वहां संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और अन्य जिम्मेदार लोगों (Varanasi) के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

also read

आरटीआई कार्यकर्ता ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, टोल प्लाजा संचालन, राजस्व संग्रहण, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, सड़क सुरक्षा व्यवस्था, भूमि पर अवैध कब्जों तथा दोष दायित्व अवधि में हुए कथित भुगतानों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय सतर्कता जांच कराने की मांग की है। साथ ही शिकायतों पर अब तक हुई कार्रवाई और जांच की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने का भी अनुरोध किया है।अब निगाहें NHAI सतर्कता विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है, तो मामला करोड़ों रुपये के वित्तीय अनियमितताओं और जनसुरक्षा से जुड़े बड़े मुद्दे के रूप में सामने आ सकता है।

Related Posts:

  • Varanasi: वाराणसी-गोरखपुर हाइवे के हर कदम पर मिलेंगे…
  • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट…
  • PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
  • वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
  • PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
Previous Post

Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना पर फिलहाल रोक, हाईकोर्ट ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर लगाई रोक

Next Post

Varanasi में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बेटे के साथ घर के बाहर सो रहा था, पुलिस जांच में जुटी

Next Post
varanasi

Varanasi में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बेटे के साथ घर के बाहर सो रहा था, पुलिस जांच में जुटी

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MGKVP के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, कहा- संस्कृति से जुड़ी तकनीक ही सार्थक, 63,183 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
  • Varanasi में 131 कलशों की निकली यात्रा, संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे शुभारंभ
  • Varanasi: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, कॉल सेंटर से 10 महिलाएं गिरफ्तार, देशभर के सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी
  • Varanasi: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव, दोस्त हिरासत में
  • Varanasi में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 9 मीटर नीचे, 1 से 2 सेमी की रफ़्तार से बढ़ रहा पानी
  • Dalmandi सड़क चौड़ीकरण: लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा, मस्जिद कमेटी ने खुद शुरू कराया कार्य
  • Kashi में संतों का प्रदर्शन: बुलडोजर पर 5.5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
  • Kashi के केदारेश्वर महादेव का आध्यात्मिक रहस्य: बिना केदारनाथ यात्रा किए मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद
  • Sonbhadra: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग की बदहाल स्थिति पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से की वार्ता
  • शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफ़ा, एक्स पर पोस्ट कर पीएम को दी जानकारी, भावुक लहजे में रखी अपनी बात

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MGKVP के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, कहा- संस्कृति से जुड़ी तकनीक ही सार्थक, 63,183 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
  • Varanasi में 131 कलशों की निकली यात्रा, संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे शुभारंभ
  • Varanasi: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, कॉल सेंटर से 10 महिलाएं गिरफ्तार, देशभर के सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी
  • Varanasi: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव, दोस्त हिरासत में
  • Varanasi में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 9 मीटर नीचे, 1 से 2 सेमी की रफ़्तार से बढ़ रहा पानी
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव