• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Monday, September 21, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

MGKVP के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, कहा- संस्कृति से जुड़ी तकनीक ही सार्थक, 63,183 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां

by Kajal Seth
July 28, 2026
in वाराणसी
0
mgkvp
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) का 48वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। समारोह का मुख्य विषय ‘विगत एक दशक में भारत की उपलब्धियां : विकसित भारत 2047 की आधारशिला’ रहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग तभी सार्थक है, जब वह भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़ी हो।

राज्यपाल ने आगे कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ महात्मा गांधी (MGKVP) के आदर्शों पर स्थापित संस्थान है। सत्य और अहिंसा आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के सबसे बड़े आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी शिक्षा और उपलब्धियां केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहें, बल्कि देश के विकास और नवाचार में भी योगदान दें।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय (MGKVP) आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। योग, भारतीय दर्शन, संगीत और चिकित्सा जैसे विषयों को भी शिक्षा और शोध से जोड़ा जा रहा है। उनके अनुसार शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।

‘कैच द रेन’ अभियान से जुड़े युवा

वहीं राज्यपाल ने युवाओं से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री के ‘कैच द रेन’ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बचाई गई पानी की एक-एक बूंद भविष्य में किसी परिवार के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है।

अपने संबोधन में उन्होंने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में मौजूद प्राचीन पांडुलिपियों और ज्ञान-विज्ञान की धरोहरों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से तकनीक का केवल उपयोगकर्ता नहीं बल्कि उसका सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा (MGKVP) में रचनात्मकता सबसे बेहतर विकसित होती है, इसलिए नई शिक्षा नीति में इसे विशेष महत्व दिया गया है।

मुख्य अतिथि शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी कैप्टन बी.के. त्यागी ने कहा कि काशी सदियों से भारतीय संस्कृति और शिक्षा का प्रमुख केंद्र रही है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में समुद्री और जलमार्ग क्षेत्र की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से मर्चेंट नेवी और इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं बल्कि संस्कारयुक्त नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने ज्ञान का उपयोग समाज तथा देश के विकास के लिए करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शिक्षा, संस्कृति और भारतीय परंपरा को समान महत्व मिलेगा।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उपाधि प्राप्त करने के बाद युवाओं की जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय बेहतर कार्य कर रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी।

समारोह के दौरान कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कौशल विकास, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और नवाचार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।

MGKVP के 26 मेधावियों और दो खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक

इस वर्ष दीक्षांत समारोह (MGKVP) में 26 मेधावी विद्यार्थियों, जिनमें 20 छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं, को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय के 49 पाठ्यक्रमों में 56 विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।

विश्वविद्यालय (MGKVP) ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर कुल 63,183 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। इनमें 49,659 स्नातक, 13,401 स्नातकोत्तर और 123 शोधार्थी शामिल रहे।

समारोह में भारतीय हथकरघा और प्राकृतिक रंगों के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री देवी हैंडलूम, तेलंगाना के संस्थापक वाई. श्रीधर राव को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के चार शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

वाराणसी में 131 कलशों की निकली यात्रा, संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे शुभारंभ

दीक्षांत समारोह से पहले आयोजित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत भाषण, निबंध, चित्रकला, लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, पारंपरिक खेल, पुस्तक समीक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता अभियान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं (MGKVP) के विजेताओं को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान चंदौली जिले की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें आंगनबाड़ी किट भी वितरित की गई।

Previous Post

Varanasi में 131 कलशों की निकली यात्रा, संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे शुभारंभ

Next Post

Varanasi: जुआ अड्डा प्रकरण, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी की भूमिका की भी होगी जांच

Next Post
varanasi

Varanasi: जुआ अड्डा प्रकरण, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी की भूमिका की भी होगी जांच

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • DUSU Election Result 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष पद छोड़कर सभी सीटों पर किया कब्जा
  • 7 अक्टूबर को Kashi में अमित शाह करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक, सीएम भी रहेंगे मौजूद
  • BHU में चीफ प्रॉक्टर और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में बहस, सात दिन में कार्रवाई की मांग
  • Varanasi: ढोल-ताशों की गूंज के बीच निकली लालबाग के राजा की शोभायात्रा, दो किमी तक दिखी मराठी लोकआभा, पांच घंटे में पूरी हुई विसर्जन यात्रा
  • क्या है Donald Trump के नए बिल 100% टैरिफ का प्रावधान, भारत पर कितना पड़ेगा असर?

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi सोनार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, महा समागम में गरजी एकता की हुंकार, प्रदेश में की गई स्वर्ण कला बोर्ड की मांग
  • काशी में नारायण रेकी सत्संग परिवार NRSP के सत्संग में गूंजा जीवन का संदेश, राजेश्वरी मोदी दीदी ने दिए खुशहाल जीवन के मंत्र 
  • Varanasi: रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस, आरपीएफ़ कर्मियों ने दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Varanasi स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर, गेस्ट हाउस में छापेमारी,4 महिलाओं, 3 पुरुष और गेस्ट हाउस संचालक हिरासत में
  • Varanasi ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, दो पिस्टल बरामद
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव