Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस टीम ने देर रात एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस में बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी।
आपको बतादें कि वाराणसी (Varanasi )के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। पुलिस को सूचना मिली की गेस्ट हाउस में भोजनालय की आड़ में देह व्यापर किया जारहा रहा था ऐसे में जब पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद कुछ लोग पुलिस को देख कर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा और चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं समेत तीन पुरुष और एक गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लिया है।

स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापर
इस दौरान सूचना मिलती ही पुलिस टीम (Varanasi) ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गौरतलब है कि गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस के नाम पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से चार महिलाएं और तीन पुरुष मिले साथ ही एक गेस्ट हाउस संचालक को भी पुलिस ने पकड़ा है।

हालांकि कार्रवाई की जानकारी मिलते ही एसीपी (Varanasi) भी जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गेस्ट हाउस की तलाशी लेकर वहां से मिली कथित आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़े: वाराणसी ATS का बड़ा ऑपरेशन: 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत
फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। (Varanasi) पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Varanasi पुलिस जाँच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुए है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गेस्ट हाउस का संचालन किस तरह किया जा रहा था और इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।
