Varanasi: शहर के चेतमणि चौराहे के पास जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से उठी आग देखते ही देखते चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। घटना के दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला का हाथ झुलस गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया।
तीसरी मंजिल के फ्लैट में अचानक लगी आग
जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस बीच आग चौथी मंजिल के डक्ट से होते हुए पांचवीं मंजिल तक फैल गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई।
Varanasi: महिला को बीएचयू अस्पताल भेजा गया
आग की घटना में एक महिला का हाथ झुलस गया। घटना के समय महिला के साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए बीएचयू अस्पताल (varanasi) भेजा गया।
फायर ब्रिगेड के साथ एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के जवानों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस और राहत-बचाव टीमों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद स्थिति (varanasi) को नियंत्रित करने और प्रभावित हिस्से में राहत कार्य जारी रखने की कार्रवाई की गई।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह पता लगाया जा रहा है कि फ्लैट में आग किन परिस्थितियों (varanasi) में लगी और इससे कितना नुकसान हुआ। जांच के बाद ही घटना के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
ये भी पढ़ें:- 10वीं फेल महिला बनी फर्जी IAS, करोड़ों की ठगी
इस घटना के बाद अपार्टमेंट में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

