Varanasi के भेलूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से मृतक के साथ रहने वाले उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित आवास विकास कॉलोनी (Varanasi) की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Varanasi: कमरे में मिला खून से लथपथ शव
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी में दीपांशु राय और खुश पांडेय एक ही कमरे में रहते थे। पुलिस (Varanasi) जब मौके पर पहुंची तो दीपांशु राय का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला।
वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 9 मीटर नीचे
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद खुश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच (Varanasi) में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।

