• About
  • Advertise
  • EPaper
Monday, March 2, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

JVL Group Case: यूपी बिहार में झुनझुनवाला की 814 करोड़ की संपत्ति इडी ने की सीज, 500 करोड़ की संपत्ति की जांच जारी

by Abhishek Seth
August 1, 2024
in वाराणसी
0
JVL Group Case
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

JVL Group Case: झुनझुनवाला ग्रुप के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। इडी ने झुनझुनवाला के यूपी और बिहार की संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए 814 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने झुनझुनवाला ग्रुप के निदेशकों को नोटिस देकर तालाब किया है।

JVL ग्रुप कंपनियों के प्रमोटर सत्य नारायण झुनझुनवाला और आदर्श झुनझुनवाला के खिलाफ ED लगातार कार्रवाई कर रही है। JVL इंफ्रा हाइट्स लिमिटेड, जेवीएल मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड, जेवीएल सीमेंट लिमिटेड और प्रीमियम प्रेशर वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के खाते ईडी ने सीज कर दिए हैं। वाराणसी (यूपी), रोहतास (बिहार), पालम (नई दिल्ली) और रायगढ़ (महाराष्ट्र) में स्थित 521 एकड़ जमीन भी सीज हुई हैं।

इडी ने IPC व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत किए गए अपराधों के लिए JVL एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अन्य के खिलाफ सीबीआई लखनऊ द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर यह जांच शुरू की थी।

Highlights

  • JVL Group Case: JVL ग्रुप ने बैंकों का 1992 करोड़ का किया नुकसान
  • कभी कपड़े की फेरी करते थे दीनानाथ झुनझुनवाला
  • एक हजार करोड़ से अधिक के फ्रॉड का आरोप
  • ED की जांच में सामने आया कि JVL की यूपी, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में इकाइयां हैं। जो कि विभिन्न खाद्य तेलों का निमं व उसका व्यापार करती हैं। कंपनी अपनी विदेशी सहायक कंपनी जेवीएल ओवरसीज पीटीई के माध्यम से सिंगापुर व मलेशिया आदि देशों से कच्चा तेल व कच्चा माल आयात करती थी।

    JVL Group Case

    जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर आरोप है कि उसने अपने वित्तीय लेनदेन के विवरण को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और उसके माध्यम से बैंकों से लोन लिया। कंपनी के प्रमोटर सत्य नारायण झुनझुनवाला ने जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के फंड को ट्रांसफर करने के उद्देश्य से जेवीएल एग्रो समूह की कंपनियों के रूप में कागजी संस्थाओं का अधिग्रहण किया। सत्य नारायण झुनझुनवाला ने महालक्ष्मी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और रत्नप्रिया इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट नाम से दो ट्रस्ट भी पंजीकृत किए। ऐसी कागजी संस्थाओं के लगभग पूरे शेयर इन दो ट्रस्टों में स्थानांतरित कर दिए।

    JVL Group Case: JVL ग्रुप ने बैंकों का 1992 करोड़ का किया नुकसान

    ED की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों ट्रस्ट उनके नियंत्रण में हैं। सत्य नारायण झुनझुनवाला और उनके सहयोगियों के इस कृत्य के परिणामस्वरूप बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ को लगभग 1992 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

    इससे पहले 21 जून को ईडी ने JVL समूह की कंपनियों, सत्य नारायण झुनझुनवाला और परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के 12 परिसरों पर छापा मारकर तलाशी भी ली गई थी। छापों में धन के हेरफेर से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज व रिकॉर्ड बरामद हुए थे। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

    कभी कपड़े की फेरी करते थे दीनानाथ झुनझुनवाला

    जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के प्रमुख कारोबारी दीनानाथ झुनझुनवाला (90 वर्ष) बिहार में भागलपुर के रहने वाले हैं। पत्नी किशोरी देवी (87) से उनके तीन बेटे थे। एक की मौत हो चुकी है। दो बेटे उनका कारोबार संभालते हैं। उन्होंने वाराणसी में BHU से ग्रेजुएशन किया था। शुरुआत में दीनानाथ फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। इसके बाद बिस्किट फैक्ट्री खोली।

    फिर 17 नवंबर 1989 को उन्होंने झुनझुनवाला वनस्पति लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई। इस कंपनी की स्थापना जौनपुर जनपद के नाऊपुर में हुई। इस कंपनी ने वर्ष 1990 से वनस्पति तेल बनाना शुरू कर दिया और कारोबार चल पड़ा। शुरुआत में प्रतिदिन 25 टन तेल का कारोबार करने वाली कंपनी आगे चलकर में एक हजार टन प्रतिदिन का कारोबार करने लगी।

    इसके बाद 2008 में कंपनी ने अपना नाम जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड किया। जेवीएल एग्रो ने वनस्पति, रिफाइंड सोयाबीन और सरसों तेल बनाया। झूला ब्रांड काफी लोकप्रिय हुआ। झुनझुनवाला का कारोबार इंडोनेशिया, चेकोस्लोवाकिया, मलेशिया और श्रीलंका में भी है।

    एक हजार करोड़ से अधिक के फ्रॉड का आरोप

    दीनानाथ झुनझुनवाला पर आरोप है कि उन्होंने एक हजार करोड़ से अधिक का बैंक फ्रॉड किया हैहै। इसमें पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का करीब 900 करोड़ है। झुनझुनवाला और उनके परिवार ने 11 बैंकों से करोड़ों का लोन लिया था। लेकिन, अब तक लौटाया नहीं है।

    उनकी कंपनी जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड सबसे बड़ी कर्जदार है। जेवीएल एग्रो ने देशभर में बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक की अलग-अलग बैंक शाखाओं से बड़ा लोन लिया था। आरोप है कि बैंकर्स से मिली भगत कर लोन लिए और उसे लौटाया नहीं।

    खास बात यह है कि स्टॉक और बैलेंस शीट की गलत जानकारी देने के बावजूद बैंकों ने करोड़ों की क्रेडिट लिमिट दे दी थी। 2019 में सीबीआई ने जेवीएल एग्रो पर केस दर्ज किया था। सीबीआई केस के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • अबूआजमी के पार्टनर Vinayak Group पर दर्ज हुआ…
    • National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की…
    • Jhunjhunwala: वाराणसी के मशहूर उद्योगपति झुनझुनवाला…
    • Varanasi: वाराणसी में 41 लाख की लूट मामले में लूटेरे…
    • Architect Association: वाराणसी आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन…
    • लखनऊ के तर्ज पर Banaras में भी बनेगी ‘चटोरी गली’,…
    Previous Post

    बनारस में फिर बनेगी दो Tent City, पर्यटकों को गुजरात के कच्छ जैसी मिलेंगी सुविधाएं

    Next Post

    BHU सेंट्रल ऑफिस कार्यालय के बाहर छात्रों का आमरण-अनशन, विवि प्रशासन पर गुमराह करने का लगाया आरोप

    Next Post
    BHU

    BHU सेंट्रल ऑफिस कार्यालय के बाहर छात्रों का आमरण-अनशन, विवि प्रशासन पर गुमराह करने का लगाया आरोप

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: बड़ौरा बाजार में होलिका दहन स्थल को लेकर हुआ विवाद, आपसी सहमति से बनी बात
    • UP Crime: लखनऊ में बंद बिरयानी शॉप के फ्रिज से मिला युवक का शव, इलाके में हडकंप
    • Varanasi: हरहुआ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में मिला शव
    • Maharashtra: नागपुर के भीषण धमाका, SBL एनर्जी प्लांट विस्फोट में 17 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल
    • Varanasi में सीएम का आगमन, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा, शहरी वन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज
    • Sonbhadra: हाईवोल्टेज करंट से संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, PVVNL के तीन अधिकारी निलंबित
    • Varanasi: एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, काशी भ्रमण के लिए आया था यात्री
    • Varanasi: प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी
    • Varanasi: कादीपुर नवनिर्मित आरओबी पर पहुंचे सांसद वीरेन्द्र सिंह, कहा- लोकतंत्र में चाबुक की तरह होता है विपक्ष
    • Varanasi: विवादों के बीच खेली गई मणिकर्णिका घाट की मसाने की होली, अघोरियों ने धधकती चिताओं के बीच जमकर मनाया उत्सव

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: बड़ौरा बाजार में होलिका दहन स्थल को लेकर हुआ विवाद, आपसी सहमति से बनी बात
    • UP Crime: लखनऊ में बंद बिरयानी शॉप के फ्रिज से मिला युवक का शव, इलाके में हडकंप
    • Varanasi: हरहुआ में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में मिला शव
    • Maharashtra: नागपुर के भीषण धमाका, SBL एनर्जी प्लांट विस्फोट में 17 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल
    • Varanasi में सीएम का आगमन, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा, शहरी वन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज
    • About
    • Advertise
    • EPaper

    © 2022 Jansandesh Times

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • कानपुर
        • गोरखपुर
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • हॉलीवुड
      • बॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • टीवी
      • भोजपुरी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • अपराध
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story
    • E-Paper
    • English News

    © 2022 Jansandesh Times

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
    Verified by MonsterInsights