Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजित गुट) 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर स्पष्ट बहुमत की ओर है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) 50 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है।
ADVERTISEMENT
Maharashtra Election: महायुति गठबंधन का प्रदर्शन
महायुति ने 288 में से 226 सीटों पर बढ़त या जीत दर्ज की है।
- भाजपा: 132 सीटों पर आगे या जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
- शिवसेना (शिंदे गुट): 54 सीटों पर बढ़त।
- एनसीपी (अजित पवार गुट): 40 सीटों पर मजबूत पकड़।
महाविकास अघाड़ी का संघर्ष
एमवीए 49 सीटों तक सीमित नजर आ रही है।
- कांग्रेस: 20 सीटों पर बढ़त।
- शिवसेना (उद्धव गुट): 19 सीटों पर बढ़त।
- एनसीपी (शरद पवार गुट): सिर्फ 11 सीटों पर ही बढ़त।
चुनाव की मुख्य बातें
- वोटिंग प्रतिशत: इस बार 65.11% मतदान हुआ, जो 2019 के मुकाबले 4% ज्यादा है।
- स्ट्राइक रेट: भाजपा ने 88% के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। एनसीपी (शरद गुट) का स्ट्राइक रेट सबसे कम 12% रहा।
| पार्टी | लड़ी सीटें | आगे/जीती सीटें | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|
| भाजपा | 149 | 132 | 88% |
| शिवसेना (शिंदे गुट) | 81 | 54 | 66% |
| एनसीपी (अजित गुट) | 59 | 40 | 67% |
| कांग्रेस | 101 | 20 | 19% |
| शिवसेना (उद्धव गुट) | 95 | 19 | 20% |
| एनसीपी (शरद गुट) | 86 | 11 | 12% |
मुख्यमंत्री पद का फैसला बाकी
चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति के भीतर मंथन जारी है। सीएम शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त बयान में कहा कि तीनों दल मिलकर मुख्यमंत्री तय करेंगे।
ADVERTISEMENT





Comments 2