• About
  • Advertise
  • EPaper
Saturday, August 2, 2025
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Agra: आगरा में सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘मुगलों से नहीं, ब्रज और शिवाजी से जुड़ी है आगरा की पहचान’

by Abhishek Seth
March 26, 2025
in देश-विदेश
0
Agra
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं, बल्कि ब्रज, वृंदावन बिहारी और राधारानी से है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का भी आगरा से गहरा संबंध रहा है। इसी विरासत को सम्मान देते हुए राज्य सरकार उनके नाम पर एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धार कर रही है, जिससे उनकी सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित किया जा सके।

विकास पर जोर, विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिनकी सोच नकारात्मक थी, वे न घर के रहे, न घाट के। हमने उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा दी है। काशी, विंध्यवासिनी, नैमिषारण्य और अयोध्या का विकास कर, अब मथुरा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की नीति अपनाई, जबकि हमारी सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ की पहल की, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

2017 से पहले का यूपी और अब का यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता, माफियागिरी, दंगों और अव्यवस्था के रूप में होती थी। जिनकी उम्र 25 साल से ऊपर है, उन्हें वह दौर याद होगा, जब हर तीसरे दिन दंगे होते थे, व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे और सड़कों पर गड्ढों की भरमार थी। लेकिन अब प्रदेश बदल चुका है। अब उत्तर प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर बन चुका है, युवाओं को रोजगार मिल रहा है और गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Agra: योगी का कांग्रेस और सपा पर हमला

सीएम योगी ने कहा कि जब भी कांग्रेस और सपा को सत्ता मिली, उन्होंने विकास कार्यों को रोकने का काम किया। आज जब डबल इंजन की सरकार प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है, तो ये पार्टियां उसमें बाधा डाल रही हैं। हाल ही में हुए महाकुंभ के भव्य आयोजन पर भी सपा और कांग्रेस लगातार अफवाहें फैला रही थीं, लेकिन 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद जब रामलला विराजमान हुए, तो पूरा देश उत्साहित था, लेकिन सपा और कांग्रेस के घरों में सन्नाटा छाया रहा। ये लोग राम मंदिर निर्माण के विरोध में झूठी बातें फैलाते रहे, लेकिन जनता ने इनके झूठ को नकार दिया।

सीएम योगी के विमान में तकनीकी खराबी

बुधवार को आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ के 20 मिनट बाद ही विमान को वापस एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे और सीएम योगी को लाउंज में बैठाया गया।

धार्मिक और विकास योजनाओं पर जोर

सीएम योगी ने अपने आगरा दौरे के दौरान राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतों की धर्मसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे जीआईसी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया और विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। काशी, अयोध्या और मथुरा के विकास के बाद अब बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण भी प्राथमिकता में है।

युवाओं और किसानों के लिए सरकार की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 2017 से पहले बेरोजगारी चरम पर थी, लेकिन अब युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का किसान अब आत्महत्या नहीं कर रहा, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है।

Highlights

  • विकास पर जोर, विपक्ष पर निशाना
  • 2017 से पहले का यूपी और अब का यूपी
  • Agra: योगी का कांग्रेस और सपा पर हमला
  • सीएम योगी के विमान में तकनीकी खराबी
  • धार्मिक और विकास योजनाओं पर जोर
  • युवाओं और किसानों के लिए सरकार की पहल
  • आगरा की नई पहचान
  • आगरा की नई पहचान

    सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार आगरा को उसकी वास्तविक पहचान देने का काम कर रही है। आगरा को केवल ताजमहल तक सीमित रखने की सोच गलत है। यह शहर ब्रज, छत्रपति शिवाजी और संतों की भूमि है, जिसे सम्मान देने की जरूरत है।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    • Agra में सीएम योगी ने दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का…
    • कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
    • Varanasi: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना…
    • रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती आगरा…
    • CM Yogi in Kashi: सीएम योगी ने शहर की सरकार को दिया…
    Previous Post

    Rana Saanga Row: आगरा में सपा सांसद के घर पर करणी सेना का हंगामा, तोड़फोड़ और झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल, जमकर हुआ बवाल

    Next Post

    UPI सर्वर डाउन: देशभर में डिजिटल पेमेंट्स प्रभावित, यूजर्स को हो रही परेशानी

    Next Post
    GST

    UPI सर्वर डाउन: देशभर में डिजिटल पेमेंट्स प्रभावित, यूजर्स को हो रही परेशानी

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर PM Modi सख्त: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट, कहा- लोगों को हरसंभव मिले मदद
    • भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा- वराणसी में गरजे PM Modi, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
    • Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, लूट और चोरी का था मास्टरमाइंड
    • काशी को कल PM Modi देंगे 2200 करोड़ की सौगात: दालमंडी चौड़ीकरण की रखेंगे आधारशिला, सेवापुरी में विशाल जनसभा
    • Varanasi: चौबेपुर का 100 मीटर सड़क बना ‘नासूर’, सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध, 9 साल से अधूरी पड़ी है जर्जर सड़क
    • Varanasi: सीर गोवर्धनपुर की बदहाली स्थिति से असमंजस में लोगों की जिन्दगी, स्थानीय जनता ने की प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील
    • Varanasi: टूट सकता है वर्ष 1978 का रिकोर्ड, गंगा के रौद्र रूप से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित, 5 सेमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा जलस्तर
    • IIT-BHU के प्रोफेसर की पत्नी आठवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत, काफी समय से अवसादग्रस्त
    • Varanasi: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और राहत शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • Wrestling Competition: स्टेट चैंपियनशिप के लिए वाराणसी कुश्ती टीम घोषित, 24 पहलवान दिखायेंगे दमखम, 7 महिला रेसलर पेश करेंगी चुनौती

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गोरखपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर PM Modi सख्त: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट, कहा- लोगों को हरसंभव मिले मदद
    • भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा- वराणसी में गरजे PM Modi, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
    • Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, लूट और चोरी का था मास्टरमाइंड
    • काशी को कल PM Modi देंगे 2200 करोड़ की सौगात: दालमंडी चौड़ीकरण की रखेंगे आधारशिला, सेवापुरी में विशाल जनसभा
    • Varanasi: चौबेपुर का 100 मीटर सड़क बना ‘नासूर’, सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध, 9 साल से अधूरी पड़ी है जर्जर सड़क
    • About
    • Advertise
    • EPaper

    © 2022 Jansandesh Times

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • कानपुर
        • गोरखपुर
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • हॉलीवुड
      • बॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • टीवी
      • भोजपुरी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • अपराध
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story
    • E-Paper
    • English News

    © 2022 Jansandesh Times

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
    Verified by MonsterInsights