Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस के सहयोग से मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 2.5 लाख के इनामी इस अपराधी को जमशेदपुर में पुलिस ने घेरने की कोशिश की, जिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया मारा गया।
ऑपरेशन की बड़ी सफलता
- मुख्तार (Mukhtar Ansari) गैंग का शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में ढेर
- यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान
- 2.5 लाख रुपये का इनामी बदमाश था अनुज
- जमशेदपुर में हुई मुठभेड़, भारी गोलीबारी के बाद मारा गया

अनुज कनौजिया के खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 23 संगीन मामले दर्ज थे, जिनमें से मऊ जिले में सबसे ज्यादा 6 मुकदमे थे। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
Mukhtar Ansari: एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ अधिकारी घायल
इस ऑपरेशन (Mukhtar Ansari) का नेतृत्व यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने किया। मुठभेड़ के दौरान उन्हें भी गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीके शाही पहले भी कई बड़े एनकाउंटर ऑपरेशन का हिस्सा रह चुके हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 28 मार्च को यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने आरोप लगाया था कि उन्हें ‘धीमा जहर’ दिया गया, लेकिन पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी।


Comments 1