Varanasi: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के रिलीज़ होते ही पुरे देश में इसका विरोध शुरू हो गया। इसी कड़ी में वाराणसी में भी इस फिल्म का विरोध किया जा रहा। प्रणाम वन्दे मातरम समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म के बहिष्कार की अपील की। यह विरोध प्रदर्शन वाराणसी नई सड़क स्थित गीता मंदिर के पास किया गया।
Varanasi: प्रदर्शन के दौरान जलाए गए फिल्म के पोस्टर
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का पोस्टर हाथों में लिए नजर आए और जमकर नारे की। वहीं इसके बाद उन्होंने पोस्टर को जलाया और फिल्म को बायकाट करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों (Varanasi) ने आमिर खान पर देश विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि वे देश के संवेदनशील मुद्दों पर चुप रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान समर्थक माने जाने वाले देश तुर्की के पक्ष में खुलकर खड़े होते हैं।

इस मौके पर अनूप जायसवाल ने अभिनेता आमिर खान को “तुर्की का यार” और “देश का गद्दार” बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति देश के संकटों पर नहीं बोलता और विदेशी एजेंडों के समर्थन में दिखता है, उसकी फिल्मों का समर्थन करना राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनकारियों (Varanasi)ने आम लोगों से अपील की कि वे इस फिल्म को न देखें और इसका पूर्ण बहिष्कार करें। उनका कहना था कि ऐसी फिल्में देखना केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से उन शक्तियों को समर्थन देना है, जो भारत के खिलाफ खड़ी हैं।

