दिल्ली से शाहदरा के इलाके में शादी के दौरान उस वक़्त हडकंप मच गया जब एक CISF जवान के फायरिंग में एक नाबालिग की मौत हो गयी। शादी में शामिल सीआईएसएफ के जवान ने जरा-सी कहासुनी पर 17 साल के बच्चे को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गोली के लगते ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गुई। इस घटना ने शादी के ख़ुशनुमा माहौल में सनसनी फैल दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत CISF जवान विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने पिस्टल को भी कब्ज़े में ले लिया।
छोटी-सी बात पर CISF जवान ने मार दी गोली
जानकारी के मुताबिक, CISF के हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार शाहदरा की एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। जहाँ डांस फ्लोर पर किसी बात को लेकर उनकी बहस साहिल से हुई। देखते ही देखते बहस इतना बढ़ गया कि मामला गंभीर हो गया और इसे बाद गुस्से में जवान ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली सीधा जाकर बच्चे के सीने में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

गोली चलने से सभी लोग दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे। आनन- फानन में साहिल को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खुशियों से भरे इस माहौल को इस घटना ने मातम में बदल दिया। सभी के आखों में आंसू भरे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, साहिल काफी शांत स्वभाव का लड़का थ। वो इस शादी में रिश्तेदारों के साथ आया था। किसी को खबर ही नहीं थी कि एक मामूली-सी बहस उसकी जान ले सकती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि CISF के जवान के द्वारा हुई फायरिंग गलती से हुआ या गुस्से में जानबूझकर के की गयी। पुलिस परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

