उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur News) में धर्म परिवर्तन को लेकर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना अब एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में एक युवती पर ब्लेड से हमला करने वाला मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ़ सैफ मृत पाया गया है। उसका शव मंगलवार को गंगा नदी में उतराते मिला, जिसके बाद इलाके में फिर हलचल मच गई।
दरअसल, कुछ दिन पहले गणेशगंज मोहल्ले (Mirzapur News) में एक मुस्लिम युवक सैफ ने एक हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने में असफल होने पर उसके घर में घुसकर ब्लेड से हमला कर दिया था। घायल युवती को पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई थी।
इस वारदात के सामने आते ही पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना तक शुरू कर दिया था।
Mirzapur News: गंगा नदी में मिला शव
पुलिस के अनुसार, आरोपी सैफ की मौत आत्महत्या की वजह से हुई प्रतीत होती है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उसने गंगा नदी में कूदकर जान दी। शव पानी में फूलकर सतह पर आया और बहाव के साथ किनारे पर मिला। अंदेशा है कि मृत्यु 24–48 घंटे पहले हुई होगी। परिवार के लोग शव की शिनाख्त करेंगे, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस की लगातार तलाश बनी दबाव का कारण?
घटना के बाद सैफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। रामबाग, कुरैशनगर और आसपास के इलाकों में घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस (Mirzapur News) ने उसके 14 रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। अधिकारियों का अनुमान है कि चौतरफा दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।
25 हजार का इनामी था घोषित
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से जनता में रोष था। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच पुलिस ने सैफ पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था और उसकी तस्वीरें विभिन्न इलाकों में चस्पा कराई गई थीं।
पुलिस (Mirzapur News) की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती और युवक एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे। शुरुआत में दोनों के बीच मित्रता थी, लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ते गए। रिश्ते बिगड़ने के बाद आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

