UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने समाज को झकझोर दिया है। घरी दौलत गांव में घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की जान ले ली। वजह—पत्नी का बिना बुर्का पहने घर से बाहर जाना। इस असहिष्णुता ने तीन जिंदगियों को निगल लिया और पूरे इलाके में खौफ का माहौल बना दिया।
हत्या और दफन की साजिश
10 दिसंबर की रात फारुख नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सबसे छोटी बच्ची गोलियों की आवाज सुनकर जागी तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अपराध को छिपाने के लिए फारुख ने घर (UP News) के भीतर नौ फुट गहरा गड्ढा खोदकर तीनों शवों को वहीं दफना दिया। इतना ही नहीं, उसने उनके कपड़े और सामान भी जला दिए ताकि कोई सबूत न बचे।
UP News: पुलिस की कार्रवाई और खुलासा
घटना लगभग एक सप्ताह तक दबाई गई, लेकिन स्थानीय संदेह और पुलिस की जांच ने सच्चाई उजागर कर दी। शामली (UP News) के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और तिहरे हत्याकांड का मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरामद किया।
तनावपूर्ण रिश्तों की पृष्ठभूमि
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फारुख और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आर्थिक तंगी और पत्नी द्वारा पैसे मांगने पर होने वाले झगड़े ने रिश्तों को और बिगाड़ दिया। एक महीने पहले पत्नी बिना बुर्का पहने अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जिससे फारुख (UP News) का गुस्सा और बढ़ गया। लौटने पर उसने कथित तौर पर पूर्व नियोजित हमला कर दिया।
मीडिया से बातचीत में आरोपी की मां ने बताया कि फारुख कुछ समय से अपने माता-पिता से अलग रह रहा था। बच्चे कभी-कभार दादा-दादी से मिलने जाते थे, लेकिन फारुख खुद परिवार से दूरी बनाए रखता था।

