Varanasi: दालमंडी में ध्वस्तीकरण की करवाई आज भी जारी है। वहीं दालमंडी प्रकरण में प्रशासन ने अब नया रुख अपनाते हुए वहां मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। वहीं एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया को सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग (Varanasi) के बाहर ही रोका गया है। ताकि किसी भी प्रकार की चुक न होने पाए, और ध्वस्तीकरण की करवाई में बाधा न आए।

दरअसल, दालमंडी (Varanasi) चौड़ीकरण योजना के तहत कई मकानों का विधिक करवाई करते हुए ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। इसी बीच सोमवार को चल रहे करवाई के दौरान माहौल अचानक ही तनावपूर्ण हो गया था। जहाँ विरोध जताते हुए एक व्यक्ति ने पेट्रोल फेक आग लगाने की कोशिश किया। जबकि मौके पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, आम लोग और पत्रकार मौजूद थे। हांलाकि पुलिस के तवरित करवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया था।

Varanasi: सुरक्षा दृष्टीगत मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित
इन तमाम खतरों को देखते हुए ही सुरक्षा दृष्टीगत मीडिया का प्रवेश दालमंडी (Varanasi) में प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं विरोध में सम्मिलित अमजत, फारुख खान और अन्य अज्ञातों के खिलाफ प्रथिमिकी दर्ज कराई गयी है। साथ ही सलीम को हिरासत में ले आगे की कारवाई किया जा रहा है।

बताते चलें कि दालमंडी में लगातार बुलडोजर एक्शन चल रहा है। वहीं आज कुल 34 मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। एसीपी दशाश्वमेध (Varanasi) के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम भी किये गये हैं. जहाँ 600 पुलिसकर्मी समेत ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।


