Varanasi: मनरेगा में किए गए कथित मजदूर विरोधी बदलावों और नए कानून VB-G RAM G के विरोध में गांधीवादी युवाओं की ‘मनरेगा बचाओ साइकिल यात्रा’ शुक्रवार को चौबेपुर क्षेत्र के भगवानपुर पहुँची।यह यात्रा 13 फरवरी को सैदपुर बाजार से शुरू हुई थी और जौहरगंज, औड़िहार, पटना, कुसहीं, हथौड़ा, सिधौना, खरौना व रजवाड़ी होते हुए भगवानपुर पहुँची।

Varanasi: मंरेगा के बहाली की हुई मांग
यात्रा के दौरान युवाओं ने गांव-गांव जाकर मजदूरों से संवाद कर मनरेगा की बहाली की मांग उठाई।यात्रियों का कहना है कि नए कानून से मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर असर पड़ रहा है। यह यात्रा 17 जनवरी को चौरी-चौरा (गोरखपुर) से शुरू हुई थी और गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर होते हुए वाराणसी (Varanasi) पहुँची है।

17 फरवरी को भारत माता मंदिर से निकलकर कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर एक दिवसीय उपवास के साथ इसका समापन (Varanasi) होगा। इस दौरान मृत्युंजय मौर्या, सतीश साहनी, प्रवीण वर्मा, राहुल पवारा, रजत, नीरज कुमार, दीपक और विवेक मिश्र सहित कई युवा मौजूद रहे।यात्रा की प्रमुख मांगों में मनरेगा की बहाली, VB-G RAM G कानून की वापसी और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन शामिल है।

