वाराणसी। दिल्ली एमसीडी चुनाव जीतने एवं गुजरात चुनाव में 13% मत प्राप्त होने की ख़ुशी में आम आदमी पार्टी वाराणसी ने पदयात्रा निकाल कर जश्न मनाया। यह पदयात्रा शास्त्रीय घाट कचहरी से जिला मुख्यालय तक निकाली गई। काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी एवं जिला अध्यक्ष रामशंकर पटेल ने कचहरी स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए बधाइयां दी।
इस जीत को बुराई पर अच्छाई की जीत, भ्रष्टाचार पर काम की जीत बताते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने आने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आवाहन किया। साथ ही बनारस की धरती पर नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, कैलाश पटेल, देव कांत वर्मा, महानगर अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पाण्डेय, पल्लवी वर्मा, मनोज गुप्ता, सुभाष चौरसिया, आत्म प्रकाश पाण्डेय, गुलाब राठौड़, विनोद जैसवाल, भरत यादव, मुन्ना चौरसिया, मनीष गुप्ता, मोहिनी महेंद्रू, रमेश कुमार कनौजिया, अब्दुल रकीब, हैप्पी, रोशन बरनवाल, गीता पटेल, विनीत दुबे, आर० के० उपाध्याय, यूसुफ खां एवं अमरनाथ चौरसिया की उपस्थिति प्रमुख रही।

