Sonbhadra जनपद सोनभद्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत कूंदवार पुलिस (Sonbhadra) चौकी इलाके में घरेलू उपयोग के लिए छुही व सफेद मिट्टी खोदने के दौरान अचानक मिट्टी की छोटी खदान धंस गई। इस हादसे में दो बालिकाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Sonbhadra: दो बालिकाओं समेत तीन लोगों मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अलग-अलग गांवों से महिलाएं और किशोरियां छुही मिट्टी लेने मौके पर पहुंची थीं। महिलाएं छोटी खुरपी से मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर धंस गई और दो बालिकाओं समेत पांच महिलाएं उसमें दब गईं। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग और पुलिस (Sonbhadra) को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस (Sonbhadra) टीम ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में 10 वर्षीय प्रीति सिंह पुत्री मान सिंह, 16 वर्षीय बसंती पुत्री तिलकधारी निवासी ग्राम हरहवा तथा 50 वर्षीय फूलमती यादव पुत्री राममिलन यादव निवासी बंधा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं 50 वर्षीय कौशल्या सिंह पत्नी ज्ञान सिंह गोंड़ निवासी ग्राम परसोहर तथा 45 वर्षीय सकमुनी सिंह पुत्री जगभवन सिंह निवासी चंद्रेह को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। जियावान थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
सभी महिलाएं मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक खदान (Sonbhadra) धंस गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

