Meerut के लोहियानगर में कुछ बदमाशों ने स्कुल बस में घुसकर एक दसवीं के छात्र को दिनदहाड़े बेरहमी से पिटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन बदमाशों में से एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। वहीं पुलिस (Meerut) ने करवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन, आरोपी के परिजनों ने जबरन उसे छुड़ा कर भगा। जिसके बाद दो महिला समेत 11 पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। वहीं हिस्ट्रीशीटर की तलाशी भी जारी है। हांलाकि देर रात मुख्य आरोपी (Meerut) हरिकेत और मोहित पंडित को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने खरखौदा थाना (Meerut) क्षेत्र के कैली गांव में दबिश दी। वहीं आरोपी पुलिस को देख भागने लगा, हांलाकि पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसी दौरान आरोपी की ताई, भांजी और अन्य परिजनों ने पुलिस को घेर धक्का-मुक्की किया और आरोपी को छुड़ा कर फरार करा दिया। पुलिस (Meerut) ने मामले में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा, उसकी ताई, भांजी व सोनू त्यागी, टोनू, हर्षित, गौरव, सुनील, सुर्रा, मिंटू, कलुआ पर पुलिस कार्य में बाधा आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज प्राथमिकी दर्ज की है।
Meerut: क्या है पूरा मामला
दरअसल, लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े स्कूल बस रोककर दसवीं कक्षा के छात्र जतिन त्यागी पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। जतिन के पिता योगेश त्यागी ने आरोपी हरकित बैसोया, एक नाबालिग व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
फेक आईडी से शुरू हुआ मामला
पिता योगेश त्यागी ने बताया कि जतिन के सहपाठी हरिकेत ने छह माह पहले उनके बेटे के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली थी। इस आईडी से आरोपी ने अपनी शिक्षिका को अश्लील मैसेज किए। इससे नाराज होकर शिक्षिका ने जतिन का मोबाइल फोन छीन लिया था और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शिक्षिका ने जब पिता को बताया तो उन्होंने इस मामले में साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। इसकी जांच की गई तो आरोपी का नाम सामने आ गया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने स्कूल बस रुकवाकर जतिन पर जानलेवा हमला किया था।
इस घटना का वीडियो वायरल है और छात्रों की सुरक्षा पर लोग सवाल उठाने लगे थे। हालांकि जतिन के पिता का कहना है कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर शामिल है या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन जिसने सबसे ज्यादा जतिन को पीटा, उसका नाम तुषार है।
हांलाकि पुलिस मामले से जुड़े अन्यआरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

