शाहरुख खान की ‘पठान’ इस साल की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फिल्म से जहां एक तरफ शाहरुख खान पूरे चार साल बाद वापसी करने जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ वह भरपूर एक्शन करते दिखाई देने वाले थे। ऐसे में फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित थे, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने देश में ही नहीं विदेश में भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। भारत में यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। भारत समेत अलग-अलग देशों में धमाल मचाने वाली ‘पठान’ अब रूस और सीआईएस देशों में डब वर्जन में रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। बीते महीने ये फिल्म बांग्लादेश में रिलीज हुई थी, फिल्म को वहां की ऑडियंस ने खूब प्यार दिया।
रशिया में इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘पठान’
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में ट्वीट कर ‘पठान’ के रशिया में रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि यशराज बैनर तले बनी ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 13 जुलाई 2023 में रिलीज किया जाएगा। यशराज अपनी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को रूस में एक बड़े लेवल पर रिलीज करने वाले हैं।
उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए ये भी बताया कि ये एक ऐसी इंडियन फिल्म है, जिसके डब वर्जन को 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। आपको बता दें कि शाह रुख खान की रशिया में एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर भी उनके ‘शाह रुख खान रशिया फैन क्लब’ बने हुए हैं।
फिल्म की इस अंतरराष्ट्रीय रिलीज में बेलारूस, ज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अजरबैजान, ताजिकिस्तान, आर्मेनिया, जॉर्जिया, मोल्दोवा, किर्गिस्तान जैसे सीआईएस देश भी शामिल हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शन पैक्ड फिल्म का डब्ड वर्जन 13 जुलाई को इन सभी देशों में एक साथ रिलीज होने वाला है।
Anupama Dubey