राहुल सोनी
वाराणसी। चौबेपुर में रामनवमी के पर्व पर श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जागरण व 51 कन्याओं के भोज का आयोजन किया गया। रामनवमी पर भव्य जागरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
चौबेपुर स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण के सामने मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन और भव्य झांकी का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम के जन्म पर मनाया जाने वाला यह श्री राम नवमी पर्व लोगों मे विशेष महत्व रखता है। रामनवमी पर स्वयंसेवी संस्था के द्वारा बाजार में कन्याभोज और भंडारे का दौर भी चलता रहा। इसमें भक्तों ने हलुआ,पूड़ी व सब्जी प्रसाद के रुप में ग्रहण किया।

इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धर्मवीर गुप्ता, प्रदीप सोनी राजू, चौबेपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाशंकर मौर्या कल्लू सुमित चौरसिया, पिट्टी अजय गुप्ता अकेला मनोज चौरसिया ,उत्तम तिवारी, मनोज जायसवाल, सोनू चौरसिया, किशन गुप्ता, मुक्ति मौर्या अनिल चौरसिया सृजन चतुर्वेदी सोनू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसी तरह छित्तमपुर नैपालीभगवती धाम पर भी कुंवारी कन्याओं को भोज कराया गया। चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह सुरक्षा की दृष्टि से अपने पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखे।

वहीं दूसरी ओर मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में नवरात्रि के नवमी पर सरकार के आदेशानुसार रामचरित का सम्पूर्णपाठ का आयोजन गोस्वामी समिति द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष व कैथी चौकी इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय ने पुजा करा कर शुभारम्भ किया। इस दौरान साजन सिंह (रवि) ,अनिल गिरी, दिलीप गिरी, पप्पू गिरी, बजरंगी गिरी, मुन्ना गिरी, लालू गिरी,विराट गिरी, प्रेमनाथ गिरी, कुन्दन सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश गिरी, नितेश गिरी, आदि लोग उपस्थित रहे।

