Ajay Rai: बाबाजी के बुलडोजर को ठंडी लग चुकी है। बुलडोजर का तेल खत्म हो चुका है। महीनों बीत जाने के बावजूद वाराणसी के कफ सिरप मामले में न तो किसी की गिरफ्तारी हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई, जिससे साफ होता है कि मामला जानबूझकर दबाया जा रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के साथ हुआ कथित दुर्व्यवहार यह दिखाता है कि वर्तमान सरकार में लोकतंत्र और नैतिकता की हत्या हो चुकी है। उक्त बातें वाराणसी में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

पूर्व आइपीएस की दबाई गई आवाज
हाथ में बुलडोजर की प्रतिकृति और सिटी बजाकर अजय राय (Ajay Rai) ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की और कहा कि बाबा के बुलडोजर को ठंडी लग गई है, उसका तेल खत्म हो गया, ये सिर्फ कांग्रेस के लोगों पर काम करेगा। ये बुलडोजर भेदभाव करता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग भेदभाव का काम करते हैं। ये सिर्फ वो लोग के साथ जो उनके समर्थन में बोलते हैं।
पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर के कोर्ट के बाहर आने पर पुलिस द्वारा लगातार बजाए जा रहे सिटी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने (Ajay Rai) कहा कि पुलिस द्वारा इस प्रकार का कृत्य बेहद निंदनीय है। जिस तरह से उनकी आवाज दबाई गई ये बहुत गलत बात है।
अमिताभ ठाकुर के साथ हुआ दुर्व्यव्यहार निंदनीय
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने आगे कहा कि भाजपा के लोग गलत व्यक्तियों का साथ देते हैं। जो व्यक्ति इसमें संलग्न है उनके खिलाफ जो लोग आवाज उठा रहे जैसे ही पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, उनपर ऐसी कार्रवाई की जा रही जो बेहद निंदनीय है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमिताभ ठाकुर जैसे अधिकारी जो आईपीएस रह चुके हैं उनका इस प्रकार से अपमान यह बताता है कि शासन प्रशासन की नैतिकता पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है। मैं बनारस के अधिकारियों से यह कहूंगा कि आज आप वर्तमान है तो कल आप भी पूर्व होंगे और जब कभी आपके ऊपर इस प्रकार की बदसलूकी की जाएगी तब आपको पता चलेगा कि कैसे लगता है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस प्रकार से एक ईमानदार अधिकारी के साथ ऐसा सलूक करना ये साफ दर्शाता है, इस सरकार के राज में लोकतंत्र को हत्या हो चुकी है। ये सिर्फ भेदभाव करती है। आप गलत हो और आप सिर्फ दूसरों को गलत साबित करने में लगे रहते हो।
कफ सिरप मामले में नहीं हो रही कोई कार्रवाई
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि कोडीन कफ सिरप का मामला अब तक वाराणसी में चल रहा है। ना ही उसमें कोई गिरफ्तारी हुई, ना कोई ठोस कार्रवाई, बस ये मामला घसीटा जा रहा, इसके अलावा इसमें कुछ नहीं हो रहा है।

Ajay Rai ने गोवा अग्निकांड का दिया हवाला
उन्होंने हालही में गोवा में हुए अग्निकांड का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में विदेश भागे आरोपी को 5 दिन के अंदर अंदर गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन ये कफ सिरप का मामला महीनों से चल रहा। शुभम जयसवाल के वीडियो आ रहे, सब पता है लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई इसपर नहीं की गई। डीजीपी से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने तमाम सबूत पेश किए, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अजय राय (Ajay Rai) ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि मैने पहले भी कहा है और आज भी कह रहा हूं कि इस कफ सिरप मामले की जांच उच्च न्यायालय के स्टिंग जज से कराई जाए वरना ये सरकार में बैठे लोग ऐसे ही अपने लोगों को बचाएंगे और जितने भी माफिया इसमें शामिल है, जो चाहे जिस भी जिले से हो सबको सजा मिलनी चाहिए। उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

