वाराणसी। शहर के प्रथम नागरिक महापौर अशोक तिवारी ने शनिवार को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाई। अशोक तिवारी ने सपरिवार नगर निगम में बने मतदान केंद्र में अपना मतदान किया।
मेयर अशोक तिवारी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने की ज़िम्मेदारी गर्व से निभाई। बता दें कि वाराणसी में दोपहर 3 बजे तक 47.86 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आयेंगे।

