लोकसभा चुनाव से पहले यूपी ATS ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक हैं। ATS को मिली ख़ुफ़िया जानकारी के अनुसार, ये तीनों पाकिस्तानी अजेंसी ISI की मदद से भारत में किसी बड़े आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने में लगे हुए थे। ATS ने तीनों को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है।
यूपी ATS ने आतंकियों में सोनौली बॉर्डर से पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला मोहम्मद अल्ताफ बट, इस्लामाबाद का रहने वाला सैयद गजनफर और जम्मू कश्मीर कर रहने वाले नासिर अली को गिरफ्तार किया है। इन तीनों में मोहम्मद अल्ताफ बट हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुजफ्फराबाद स्थित कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है। अल्ताफ बट, मुजफ्फराबाद कैंप से असलहो की ट्रेनिंग लेकर हिजबुल के हैंडलर के संपर्क में काम कर रहा था। हैंडलर ने ही पाकिस्तानी अल्ताफ को नेपाल के रास्ते भारत पहुंचने का रास्ता बताया था।
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज स्थित भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से मंगलवार की रात प्रवेश कर रहे तीन संदिग्धों को सीमा बलों ने पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद तीनों को ATS को सौंप दिया गया था। लखनऊ ATS की टीम तीनों को अपने साथ लेकर रवाना हो गयी। नेपाल के काठमांडू में ISI का हैंडलर मिला, जिसने अल्ताफ के साथ सैयद गजनफर को फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिसकी मदद से तीनों भारत आए।

