Australia में सिडनी के मशहूर बोंडी बीच पर रविवार यहूदियों के त्यौहार मानाने के दौरान दो आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। जिसमें 15 लोग मारे गये। वही कई लोग घायल भी हुए। हांलाकि पुलिस ने मौके पर पहुँच कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया है। इस बीच हमलावर की माँ का बयान सामने आया है।

15 लोगों की गयी जान
दअरसल, रविवार सिडनी (Australia) के बोंडी बीच पर भरी मात्र में यहूदी इकट्ठा होकर हनुक्का त्यौहार मना रहे थे। जिसके बाद दो आतंकवादियों ने सभी लोगों पर दर्जनों गोलियां बरसा दी। जिसकी वजह से वहां अफरा तफरी मच गयी। इस हमले में 15 लोग मारे गये। साथी ही काफी लोग घायल भी हुए।
Australia: हमलावर से छिना बन्दुक
वहीं शोसल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो भी नजर आए। जिसमे अपराधी के फायरिंग को दिखाया गया है। वहीं एक बहादुर व्यक्ति भी सुर्ख़ियों में आया हैं जो हमलावर से बन्दुक छिनकर, बन्दुक उसपर तान दी। जिससे हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हो गया।
पाकिस्तान के निवासी
वहीं हमलावरों की पहचान पाकिस्तान नागरिक साजिद अकरम (50), नवीद अकरम (24) के रूप में हुई हैं। हांलाकि ये बाप-बेटे हैं। पुलिस (Australia) के जवाबी कार्यवाही में साजिद की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीँ नवीद गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आस्ट्रेलियाई पुलिस (Australia) ने नवीद के घर की छानबीन शुरू कर दिया है। उसके दौरान उसके घर से दो बंदूकें बरामद हुई है। वहीँ नवीद की माँ ने बयान देते हुए कहा है कि उनका बेटा बेगुनाह है। उसने तो कभी नशा तक नही किया न ही दोस्तों के साथ ज्यादा घूमता था।

