Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और कई हिट फिल्में दर्शकों तक पहुंचाई हैं। आज सोनम कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर हम उनकी फिल्मों की रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं।
ये फिल्में रही फ्लाप
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो हर किसी की निगाहें उनपर थी। सभी को लगा था कि अपने पिता की तरह सोनम भी धमाल मचाएंगी। सोनम के साथ-साथ रणबीर कपूर का भी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया फिल्म से डेब्यू था। इसके बाद सावरिया, डेली-6, आईशा, थैंक यू, मौसम और प्लेयर्स, ये वो 6 फिल्में थी जिन्होंने सोनम कपूर को सिर्फ निराशा ही दी।
सोनम के करियर में रही 6 फिल्में हिट
सोनम कपूर ने ‘रांझणा’ (2013), ‘खूबसूरत’ (2014), ‘पैडमैन’ (2018), ‘संजू’ (2018), ‘ वीरे दी वेडिंग’ (2018) और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ (2019) जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्हें बायोपिक ‘नीरजा’ (2016) में उनके प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। उन्हें बायोपिक ‘नीरजा’ (2016) में उनके प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
सोनम अपनी फिल्मों के अलावा अपने दमदार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी बहन और फिल्म निर्माता रिया कपूर के साथ स्टाइलिस्ट फैशन ब्रांड रीसन की भी मालिक हैं।
Anupama Dubey