BHU: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में बीएचयू के रेजीडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार से दोबारा हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस हड़ताल के दौरान केवल इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा। रेजीडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को इस हड़ताल का ऐलान किया।
सोसाइटी द्वारा जारी खुले पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टर पिछले 65 दिनों से न्याय की मांग के लिए हड़ताल पर हैं और अब 200 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसके बावजूद सरकार और प्रशासन ने न तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम उठाया है और न ही डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनकी पांच प्रमुख मांगें पूरी होने तक हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
BHU: पहले भि हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं हुईं थी बाधित
यह भी ध्यान देने योग्य है कि इसके पहले 13 से 23 अगस्त तक आईएमएस बीएचयू के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे, जिससे चिकित्सा सेवाओं पर भारी असर पड़ा था।
Comments 1