Mahakumbh: भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद वहां के विहंगम दृश्य को निहारते हुए भूटान नरेश काफी अभिभूत नजर आए।
Mahakumbh: भूटान नरेश ने पक्षियों को खिलाया दाना
संगम नोज पर बने जेटी पर खड़े होकर भूटान नरेश ने पक्षियों को दाना भी खिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जगद्गुरु सतुआ बाबा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी उपस्थित रहे। स्नान के बाद भूटान नरेश अक्षयवट के दर्शन करने जाएंगे।

भूटान नरेश मंगलवार सुबह विशेष विमान से लखनऊ से प्रयागराज (Mahakumbh) के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से अरैल पहुंचे और वहां से संगम पहुंचकर स्नान किया।


Comments 1