Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी राधेश्याम सिंह (60वर्ष) की मौत श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शनिवार की रात पड़ रही कड़ाके की ठंड में हृदयाघात होने से मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को लेकर श्रीनगर से एसआई महावीर सिंह ने पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लेकर बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां लखनऊ के सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ वह शव को वाहन से लेकर सोमवार की दोपहर गांव पहुंचे।शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।

BSF के जवान के शव आने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी मातहतों संग मृतक जवान के घर पहुंच कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सशस्त्र सलामी देकर नम आंखों से अंतिम बिदाई दी तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

Varanasi: परिवार में छाया मातम
मृतक राधेश्याम सिंह बीएसएफ श्रीनगर में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। उनकी रिटायरमेंट का समय हो गया था। लेकिन दो वर्ष बढ़ जाने के कारण ड्यूटी में तैनात थे। उनके दो लड़के हेमंत सिंह व गौरव सिंह व एक बेटी प्रियंका सिंह हैं। उनकी पत्नी गीता सिंह का रो रो कर बेहोश हो जा रही थी। कार्य के प्रति सजग,व मिलनसार थे उनके निधन पर गांव में कोहराम मच गया। उनका दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुख्याग्नि उनके बेटे हेमंत सिंह ने दी।
