चंदौली। आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पं० जवाहर लाल नेहरु की जयंती है। ऐसे में पीडीडीयू नगर (मुग़लसराय) शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने लाट नं० 1 पर स्थित नेहरु पार्क में पं० नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने कहा कि देश पं० नेहरु के योगदानों का कर्जदार है। उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्य व ठोस निर्णय आज के समय में ले पाना अत्यंत कठिन है। देश को आज ऐसे ही आदर्श प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में नेहरु पार्क पर उनके स्मृति में कांग्रेस जनों की ओर से गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।