वाराणसी। क्रिसमस का पर्व आने वाला है। ईसाई धर्म को मानने वाले इस पर्व का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। वर्ष में एक बार मनाए जाने वाला ईसाईयों का पवित्र त्योहार है। यह पर्व रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और चर्च में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

लेढूपुर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में विद्यार्थियों ने मंगलवार को क्रिसमस का पर्व अत्यंत धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रभु ईशु के जन्म से संबंधित गीत-नृत्य व लघु नाटिका प्रस्तुत किया। साथ ही केरोल गीत की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।

विद्यालय के प्रिंसिपल फादर सुसाई राज ने विद्यार्थियों को प्रभु ईशु के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु ईशू का जन्म मानवता की रक्षा, प्रेम, सद्भाव एवं समाज में शांति को प्रदर्शित करता है। फादर ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता से श्रेष्ठ कोई धर्म नहीं होता। प्रभु ईशु का जन्म उत्सव क्रिसमस पर्व देशवासियों को यही सन्देश देता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

