Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ADVERTISEMENT


Varanasi: सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से किया अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा स्थल पर गर्मी से बचाव, पेयजल आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें अब तक की तैयारियों की जानकारी दी, जिस पर सीएम ने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT

इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस रवाना हुए, जहां उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।






Comments 1