नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कार्यक्रम AI Impact Summit से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक रोबोडॉग के बारे में जानकारी देती हुई गैलगोटियास यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह दिखती हैं। जिसमें वे दावा करती हैं कि यह रोबोटिक डॉग उनके ही यूनिवर्सिटी द्वारा बनाया गया है। जिसके बारे में तकनिकी जानकारी उनके पास नहीं थी। जिसके बाद इस दावों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम मुद्दे उठाए जा रहें हैं।
बताते चलें कि कुछ लोगों ने दावा किया कि इसे भारत में ही विकसित किया गया है, जबकि उनलोगों को इसके तकनीकी की कोई भी जानकारी की स्पष्टता नहीं थी। साथ ही वहां एक एरोप्लेन भी लाया गया था जिसे AI तकनिकी से जुदा हुआ बताया गया। जो खुद से ही ऊँची उड़ान भर सकता है। वहीं जब मीडिया ने सवाल करना शुरू किया तो, जानकारी की कमी होने के कारण वो लोग जवाब देने के बजाय पीछा छुड़ाकर भाग भाग गये। साथ ही अपना एरोप्लेन भी पीछे छोड़ दिया।
AI Impact Summit: चीन से मंगवाया रोबोटिक डॉग
वहीं वायरल वीडियो पर लोगों ने टिप्पणियाँ करते हुए कहा कि ये चीन से मंगवाया गया रोबोटिक डॉग है। इसी बीच गैलगोटियास यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा प्रोजेक्ट का प्रतिनिधि कर रहीं प्रोफेसर को रोबोटिक डॉग के तकनिकी से पूरी तरह वाकिफ नहीं थी। जिस वजह से गलत भ्रम फैल गया। वहीं इस तमाम टिप्णियों का जवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनका इरादा रोबोडॉग को स्वदेशी बताने का नहीं था लेकिन, कैमरे को देख उत्साहित होकर उन्होंने संदेश साफ तरीके से नही दिया। साथ ही उन्होंने कहा यदि उनके बयान से किसी भी तरह का भ्रम पैदा होता है तो वो उसकी जिम्मेदारी लेती हैं।
कौन हैं प्रोफेसर नेहा सिंह
AI Impact Summit में नेहा तब पहली बार चर्चा में आईं, एक वीडियो इंटरव्यू में उन्होंने रोबोडॉग के बारे में बताया। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि इसे यूनिवर्सिटी द्वारा ही बनाया गया है। वहीं बाद में यह चीन से खरीदा हुआ निकला। इससे यूनिवर्सिटी की काफी बदनामी हुई। नेहा गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में कम्युनिकेशंस की फैकल्टी मेंबर हैं। नवंबर 2023 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी जॉइन करने से पहले, उन्होंने ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम किया और करियर लॉन्चर में वर्बल एबिलिटी मेंटर के तौर पर भी काम किया। लिंक्डिन प्रोफाइल से यह जानकारी सामने आई है।

